खिजरसराय: महमदपुर गांव के पास से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त तथा मौके से दो युवक को किया गिरफ्तार
खिजरसराय थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के पास से पुलिस ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए खिजरसराय थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की गिरफ्तार अशोक कुमार और पवन कुमार महमदपुर गांव का रहने वाला है। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।