खिजरसराय: उचौली गांव के श्मशान घाट पर सैन्य सलामी के साथ पवन के शव का हुआ अंतिम संस्कार
खिजरसराय थाना क्षेत्र के सरैया मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एयरफोर्स जवान पवन की मौत के बाद शुक्रवार को सैन्य सलामी के बाद उनके शव का उचौली गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है की पवन कुमार अंबाला में एयर फोर्स में कांस्टेबल था कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी लेकर अपने घर आया था।और गुरुवार को उसे वापस अंबाला लौटना था ।