पैलानी: बरेहटा गांव के पास धोवर नाले में बने रपटे के बारिश में बहने का मामला, DM के आदेश पर रपटे के निर्माण का कार्य हुआ शुरू
Pailani, Banda | Aug 11, 2024 बांदा के पैलानी तहसील क्षेत्र के बरेहटा गांव के पास धोवर नाले में बना रपटा बारिश में कुछ दिन पहले बह गया था। जिसके चलते आधा दर्जन गावों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया था। वहीं गुरुवार को सपा के राष्टीय महासचिव विशंभर निषाद पार्टी के पदाधिकारियों व ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे थे। और DM को पूरे मामले से अवगत कराया था व रपटे को जल्द बनवाने की मांग की थी।