जहानाबाद: मुख्यमंत्री के निर्देश पर जहानाबाद में 19 मई से सहयोग शिविर का आयोजन, डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक
05 मई 2026 को जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद की अध्यक्षता में सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक हुई। शिविर की तैयारी, प्रचार-प्रसार व आवेदन के त्वरित निष्पादन पर रणनीति बनी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा के तहत 19 मई से हर पंचायत में महीने के पहले व तीसरे मंगलवार को शिविर लगेगा। समस्याओं का समाधान 30 दिनों में होगा।