कोल: सासनी गेट में जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित पर दबंग बना रहे मुकदमा वापस लेने का दबाव, एसएसपी से की शिकायत
Koil, Aligarh | Apr 15, 2025 सासनी गेट क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित पर दबंग मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित व्यक्ति संजय ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उनके घर के बाहर खड़े होकर दबंग गाली गलौज कर रहे थे। इस दौरान संजय ने घर के बाहर गाली गलौज करने का विरोध किया था। विरोध करने पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया।