कोल: जिले को मिली 18 नई सरकारी एंबुलेंस, विधायकों और सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Koil, Aligarh | Apr 15, 2025 जिले को 18 नई सरकारी एंबुलेंस की सौगात मिली है। मंगलवार को कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता राजा और सीएमओ नीरज त्यागी ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में पहले से चल रही कुछ एंबुलेंस खराब थी जो कि वापस की गई है।