मधुबनी के ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने मंगलवार को बेनीपट्टी थाना का रिव्यू किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, सिरिस्ता, हाजत, उपलब्ध भूमि, स्टेशन डायरी, विभिन्न फाइलों और पंजियों का निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट व कुर्की-जब्ती की तामिला, गश्ती व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। ग्रामीण एसपी ने संगीन मामलों में अनुसंधान में तेजी लाने, आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने और शराब तस्करी पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए। आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए पुलिस को सतर्क रहने तथा फरियादियों के साथ कुशल व्यवहार करने की भी हिदायत दी गई।
#DENNewsMadhubani #Benipatti #MadhubaniNews #BiharNews #BiharPolice #PoliceReview #CrimeNews #LawAndOrder #MadhubaniPolice
[ DEN News Madhubani ] [ DEN News ] [ Madhubani News ] [ Benipatti News ] [ Bihar News ] [ Madhubani Police ] [ Benipatti Police ] [ Rural SP Shivam Dhakad ] [ Police Review ] [ Law And Order ] [ Crime News ] [ Bihar Police ] [ Benipatti Thana ]