लखीसराय। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर समाहरणालय परिसर से श्रम विभाग द्वारा जन-जागरूकता रथ को जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार की संध्या 5:25 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस अवसर पर डीएम ने कहा कि बाल श्रम एक सामाजिक कुरीति है, जिसके उन्मूलन के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है।