गोरखपुर: नकली सोना लेकर बैंक पहुंचे शातिर, गोल्ड लोन की कोशिश नाकाम; कैंट पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में नकली सोना दिखाकर गोल्ड लोन लेने के नाम पर बैंक से धोखाधड़ी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में कैंट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों ने आईडीबीआई बैंक में खाता खुलवाया और गोल्ड लोन के लिए आवेदन किया। आरोप है कि दोनों ने नकली सोना दिखाकर बैंक से गोल्ड लोन