बैहर: श्रमजीवी पत्रकार संघ ने रोगग्रस्त ग्राम जगला को लिया गोद, अध्यक्ष इंद्रजीत भोज ने दी जानकारी
बैगा बाहुल्य ग्राम जगला में बच्चों की मौत और ग्रामीणों की बदहाल स्थिति को देखते हुए मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने गांव को गोद लेने की घोषणा की। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को साड़ी, खाद्य सामग्री सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित की गईं। राहुल गांधी के जगला पहुंचने के बाद गांव चर्चा में आया। प्रशासन के अनुसार प्रभावित ग्रामों में अब तक 32 बच्