Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
Breaking
Politics
Abvp
Aimim
sachtakbharat123
गोड्डा : भंडारीडीह छठ घाट की तस्वीर.....
Boarijor, Godda
| Nov 16, 2026
MORE NEWS
ललमटिया/गोड्डा: झारखंड स्थापना दिवस पर ललमटिया में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण। #Lalmatia #गोड्डा
Boarijor, Godda | Nov 15, 2026
महागामा: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर महागामा में छठ घाटों का प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त निरीक्षण। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण में महागामा अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अंचलाधिकारी (CO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं महागामा थाना प्रभारी शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान घाटों तक पहुँचने वाले मार्गों की स्थिति, घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी (लाइटिंग), गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं गोताखोरों की व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की अन्य सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया। इसके साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए घाटों का मुआयना किया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों तथा घाट समितियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाएं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी रणनीति तय की गई। महागामा प्रशासन एवं पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस महापर्व को संपन्न कराने में सहयोग करें। #गोड्डा #mahagama #Lalmatia
Boarijor, Godda | Nov 15, 2026
साहेबगंज: योग्य लाभुकों को अयोग्य बताकर आवास की प्राथमिकता सूची से नाम हटाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश; VLW सह पंचायत सचिव एवं स्वयंसेवक की कार्यशैली पर उठे सवाल। DC Sahibganj #mando
Boarijor, Godda | Nov 14, 2026
बरहागाड़ी बरहेट ने फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल जीता, बांका बिहार को दो गोल से हराया; विजेता टीम को 1.30 लाख रुपए मिले
Boarijor, Godda | Nov 14, 2026
गोड्डा: ललमटिया थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची की निर्मम ह@.त्या, बहियार में मिला श@..व, सिर गायब होने से सन@सनी। गोड्डा। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत डहुआ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां करीब 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची नीतू मरांडी, पिता तलवा मरांडी का शव बहियार में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, नीतू मरांडी रात में अपने माता-पिता के साथ घर में सोई हुई थी। बताया जा रहा है कि देर रात उसे घर से निकालकर घर के पीछे ले जाया गया, जहां तेज धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। घटना के बाद बच्ची का सिर गायब बताया जा रहा है। सुबह बच्ची का शव बहियार में मिलने की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस हृदयविदारक घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ललमटिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है। अब ग्रामीणों की निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं। आखिर 12 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या किसने और किस वजह से की? बच्ची का सिर कहां गायब हुआ? इन सवालों का जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा। 10 tak bharat | गोड्डा की हर खबर सबसे पहले #गोड्डा #Lalmatia #mahagama
Boarijor, Godda | Nov 13, 2026
गोड्डा: ललमटिया डकैता संत लुक्स मिशन हॉस्पिटल गेट से मोटरसाइकिल चोरी, CCTV फुटेज में संदिग्ध कैद। #Lalmatia #mahagama #गोड्डा
Boarijor, Godda | Nov 13, 2026
महागामा/गोड्डा: बिना सोनोलॉजिस्ट की उपस्थिति में अल्ट्रासाउंड किये जाने का मामला सामने आने के बाद क्या बोले ग्लोबल हॉस्पिटल के संचालक। #mahagama #Lalmatia #गोड्डा
Boarijor, Godda | Nov 13, 2026
ललमटिया/गोड्डा: ट्रक एसोसिएशन आंदोलन पर हुआ था विवाद, प्रेस कांफ्रेंस में जिला अध्यक्ष ने खोले कई राज। #Lalmatia #mahagama #गोड्डा
Boarijor, Godda | Nov 13, 2026