महागामा: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर महागामा में छठ घाटों का प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारी द्वारा संयुक्त निरीक्षण।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
इस महत्वपूर्ण निरीक्षण में महागामा अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अंचलाधिकारी (CO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं महागामा थाना प्रभारी शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान घाटों तक पहुँचने वाले मार्गों की स्थिति, घाटों पर साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी (लाइटिंग), गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग एवं गोताखोरों की व्यवस्था सहित श्रद्धालुओं की अन्य सुविधाओं का गहन जायजा लिया गया। इसके साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए घाटों का मुआयना किया गया।
मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय पदाधिकारियों तथा घाट समितियों को निर्देश दिया गया कि श्रद्धालुओं और छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाएं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी रणनीति तय की गई।
महागामा प्रशासन एवं पुलिस सभी श्रद्धालुओं से अपील करती है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में इस महापर्व को संपन्न कराने में सहयोग करें।
#गोड्डा #mahagama #Lalmatia
Boarijor, Godda | Nov 15, 2026