बरहेट: शिवगादी धाम में 80000 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, बोल बम के नारों से गूंज धाम
सोमवार को शिवगादी धाम में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी । करीब 80 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा गाजेश्वर नाथ महादेव का जलार्पण कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रशासन और शिवगादी प्रबंध समिति की ओर से विशेष निगरानी की गई तथा गर्भ गृह से लेकर मेला क्षेत्र की व्यवस्था पर अधिकारी नजर बनाए रहे। पूरे धाम में भक्तिमय माहौल बना रहा।