लखीसराय: जिला NIC सभाकक्ष में चार नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों के संचालन की समीक्षा बैठक
लखीसराय। जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी सभाकक्ष में सोमवार को जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिले के चार नवस्थापित डिग्री महाविद्यालयों के संचालन को लेकर समीक्षा बैठक सोमवार की दोपहर 1,30 पर आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।