गढ़ी: गढ़ी उपखंड क्षेत्र के गांव खेड़ा में जलभराव से त्रस्त ग्रामीण, बरसाती पानी घरों में घुसा, पंचायत से नहीं मिला समाधान
Garhi, Banswara | Jul 11, 2026 गढ़ी उपखण्ड के अंतर्गत गांव खेड़ा में हर बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या गंभीर बनी रहती है। डामोर मोहल्ला, स्कूल रोड, मंदिर रोड और आयुर्वेदिक हॉस्पिटल रोड पर पानी भर जाने से जनजीवन प्रभावित हो होता नज़र आरहा है। शनिवार सुबह 11 बजे जब पब्लिक एप कि पड़ताल करने पर ग्रामीणों ने बताया कि घरों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।