कहरा: पतरघट पुलिस ने हत्या में शामिल 3 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SDPO ने की प्रेसवार्ता
Kahara, Saharsa | Jul 10, 2025 घटना पतरघट थाना के जमहरा गांव का है जहां गत 14 मई को शव बरामद हुआ था। इस मामले में कांड दर्ज कर गठित SIT पुलिस टीम ने जांच शुरू किया। इस मामले में 3 अप्राथमिक अभियुक्त एवं 1 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में घटना का वजह संपत्ति के लालच में महिला द्वारा षड्यंत्र रचकर पति के साथ मिलकर कर पिता का हत्या किया और साक्ष्य मिटाने का किया प्रयास