कहरा: जलई थाना के गंडोल गांव में बालक का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा
घटना जलई थाना क्षेत्र के गंडोल गांव का है। जहां घर मे छठी कक्षा के छात्र प्रियांशु कुमार का फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गया। वहीं परिजनों ने हत्या की जताई आशंका।