कहरा: शिक्षा विभाग के कार्यपालक अभियंता के नयाबाजार स्थित आवास सहित 3 ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी, अहम दस्तावेज बरामद
Kahara, Saharsa | Jul 10, 2025 सहरसा के नयाबाजार स्थित बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना के कार्यपालक अभियंता के आवास सहित तीन स्थानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने छापेमारी किया। लगभग छह घंटे तक चली छापेमारी में ईओयू की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किया। कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार के विरुद्ध ईओयू में आय से अधिक संपत्ति को लेकर मामला दर्ज था।