बैरसिया: भोपाल में नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वर्दी पहनकर करता था वाहन चोरी; ट्रैफिक चालान से खुला राज
Berasia, Bhopal | Sep 11, 2026 भोपाल में नकली पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वर्दी पहनकर करता था वाहन चोरी, ट्रैफिक चालान से खुला राज । आपको बता दें कि शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे को भोपाल में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी की पहचान नकली पुलिसकर्मी के रूप में सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।