फर्रुखाबाद: गांव खारबंदी में किराए के मकान पर अकेली रह रही महिला की छत से गिरकर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
इटावा थाना जसवंत नगर के गांव सिसहाट निवासी निर्मला देवी मऊदरवाजा के गांव नगला खारबंदी में किराए के मकान में अकेली रहती थी। उनके पति दिलीप कुमार प्राइवेट नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर रहते हैं बेटा मुकुल कानपुर में कार्यरत है। परिवार 4 वर्ष पूर्व खारबंदी में शिफ्ट हुआ था। महिला लघुशंका करने के लिए उठी थी। छत से नीचे गिरकर घायल हो गई।जिला अस्पताल मे हुई मौत