नरहरपुर: मुसुरपुट्टा के स्कूली बच्चे और ग्रामीणों ने सैनिकों को रक्षा सूत्र और गांव की मिट्टी भेजा
नरहरपुर ब्लाक के ग्राम मुसुरपुट्टा के स्कूली बच्चे और ग्रामवासियों के द्वारा एक अनोखा पहल किया गया है। इसके माध्यम से देश की सीमाओं और विभिन्न स्थानों में सेवा दे रहे गांव के सैनिकों को रक्षासूत्र और गांव की मिट्टी भेजा गया। इस पहल के माध्यम से स्कूली बच्चे, युवा और ग्राम वासियों के मन में सैनिकों के प्रति प्रेम सद्भाव की भावना को जागृत करना है.