सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट जागरूकता अभियान
परिवहन विभाग के निर्देशानुसार, जिला परिवहन विभाग, लखीसराय की टीम द्वारा आज सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बी.एड. कॉलेज मोड़ पर विशेष जाँच एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहन चालकों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई तथा कुल ₹38,500/- का जुर्माना वसूल किया गया।
जाँच अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट के उपयोग, चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के अनुपालन, ट्रैक्टरों के आवश्यक कागजात, बसों की छतों पर यात्रियों के अनधिकृत परिवहन तथा वाहनों द्वारा निर्धारित गति सीमा के उल्लंघन सहित विभिन्न यातायात नियमों की जाँच की गई।
2 views | Lakhisarai, Bihar | Oct 12, 2026