भीलवाड़ा: जिला कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 जुलाई को होगा
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जिले के समस्त विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 जुलाई, को प्रातः 9.30 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी ने सोमवार शाम 6:00 बजे दी|