भीलवाड़ा: पालड़ी में बारह साल की बच्ची की पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से हुई मौत, परिजनों की फूटी चित्कार
शहर के नजदीक पालड़ी गांव क्षेत्र में बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिरकर डूबने से 12 साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई व पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया।ग्रामीणों का कहना है कि पालड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का दोहन किया जा रहा है। अवैध दोहन के चलते इलाके में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इन गड्डों के कारण आये दिन हादसे हो रहे