भीलवाड़ा: मांडलगढ़ में खेत से घर जा रहे बुजुर्ग की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया
मांडलगढ़ में खेत में कृषि कार्य कर पैदल घर लौट रहे एक बुजुर्ग की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।पुलिस ने परिजनो की रिपोर्ट की रिपोर्ट के आधार पर उक्त बाईक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू करी।