भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के न्यायिक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार चौथे दिन सामूहिक अवकाश पर, पक्षकार व अधिवक्ता परेशान
राजस्थान न्यायिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आदेश से न्यायिक कर्मचारियों का अनिश्चित सामुहिक अवकाश सोमवार को भी जिला न्यायलय के पार्किंग स्टैंड पर जारी रहा। इस बीच, संघ ने चेतावनी दी कि अगर मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन को और उग्र किया जायेगा।कर्मचारियों के अवकाश के चलते न्यायिक कार्य से आने वाले पक्षकार व अधिवक्ता परेशान है।