डॉ. मनोज सिंह ने जानजोखिम में डाल घर-घर पहुंचा बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री
समस्तीपुर: समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने आज मोहिउद्दीननगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री का वितरण किया। डॉ. सिंह ने अपनी टीम के साथ नाव के सहारे बाढ़ में घिरे गांवों तक पहुंचकर सैकड़ों बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई। राहत पैकेट में सूखा खाद्य पदार्थ, मोमबत्ती, माचिस, जरूरत की दवाएं, ओआरएस घोल और पीने का शुद्ध पानी शामिल था। डॉ. सिंह ने कहा आपदा की इस घड़ी में हर पीड़ित तक मदद पहुंचाना ही सबसे बड़ी सेवा है। हमारा ट्रस्ट इस संकट की घड़ी में हर जरूरतमंद के साथ खड़ा है। इस राहत कार्य में उनके साथ भाजपा नेता कृष्णा कुमार, , राधे श्याम, सुमित अमरेश , उत्सव विकास, ज्योति सहित कई लोग मौजूद रहे।