निज़ामाबाद: निजामाबाद थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस, सभी 10 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं
निजामाबाद थाना परिसर में आज शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया इस दौरान कुल 10 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें सभी शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं और वही उपनिरीक्षक सुरेशचंद यादव ने प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित करनेका आदेश दिया