Kishanganj पुलिस अधीक्षक, किशनगंज द्वारा कोचाधामन थाना क्षेत्र में मवेशी व्यापारी से लूट की घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने घटना से संबंधित सभी तथ्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को घटना में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र पहचान एवं गिरफ्तारी सुनिश्चित करने एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान करने तथा कांड का त्वरित उद्भेदन करने का निर्देश दिया गया।