किशनगंज के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं एसडीएम अनिकेत कुमार ने दिघलबैंक के गोवाबाड़ी, बच्चा गोवाबाड़ी और दोदरा कटाव क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त पुल एप्रोच की मरम्मत, तटबंध सुदृढ़ीकरण और अतिरिक्त पिलर निर्माण के निर्देश दिए। स्थानीय लोगों ने दौरे का स्वागत किया तथा महिलाओं ने प्रशासन से उनकी बात सुनने की भी अपील की।