बिहार के दक्षिणी और उत्तरी हिस्से को जोड़ने वाले महत्वाकांक्षी आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।
तस्वीर दरभंगा की है, जहाँ NH-27 के ऊपर से एक्सप्रेसवे को गुजारने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके पिलर लगभग बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि आई-गर्डर तैयार करने का काम जारी है। उम्मीद है कि जल्द ही यहाँ आई-गर्डर की लॉन्चिंग भी देखने को मिलेगी।
इस एक्सप्रेसवे के तैयार होने से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा और यात्रा में लगने वाला समय भी कम होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल यानी 2027 तक इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों का परिचालन शुरू हो सकेगा।
Bihar, India | Nov 12, 2026