तिजारा: भिवाड़ी में भारतीय योग संस्थान ने मोटापा निवारण शिविर का आयोजन किया, मोटापा दूर करने के उपाय बताए
Tijara, Alwar | May 6, 2026 भारतीय योग संस्थान ने बुधवार सुबह 8:00 बजे भिवाड़ी के हिल व्यू गार्डन महिला योग क्लास में एक मोटापा रोग निवारण शिविर का आयोजन किया। यह शिविर जिला प्रधान शीला चौहान के नेतृत्व और क्षेत्रीय प्रमुख रूपा दुबे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। केंद्र प्रमुख रजनी सिंह ने सूक्ष्म क्रियायो के साथ योग साधना की शुरुआत करवाई। साथ ही मोटापा दूर करने के उपाय बताए गए।