सुल्तानगंज: दिलगौरी में हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, कट्टा व दो कारतूस बरामद
सुलतानगंज थाना क्षेत्र के दिलगौरी वार्ड नंबर-13 में गुरुवार को पुलिस ने हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान कासिमपुर वार्ड नंबर-8 निवासी जादू दास, मो. शहनशा और डब्लू कुरैशी के रूप में हुई है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ