कप्तानगंज: कुशीनगर जिले के विकास को रफ्तार देने के लिए सांसद की अध्यक्षता में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई
कलक्ट्रेट स्थित सभागार में शुक्रवार दोपहर आयोजित इस बैठक में जनपद के सभी विधायकगण, जनप्रतिनिधि और प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे बैठक में सांसद विजय दुबे ने दो टूक कहा-"अगर अधिकारी जनप्रतिनिधियों के फोन उठाने लगें, तो आधी समस्याएं वहीं खत्म हो जाएंगी।" उन्होंने साफ किया कि योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कुछ विभागों में कार्रवाई जरूरी है