कप्तानगंज: रामकोला थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना रामकोला पुलिस ने शुक्रवार को भुईसोहरा गांव निवासी सोनू अंसारी को गिरफ्तार किया।