कप्तानगंज: कप्तानगंज पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को भी पकड़ा, भेजा जेल
कुशीनगर जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस को आज दो बड़ी कामयाबी मिली है। थाना कप्तानगंज पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट से जुड़े गंभीर मुकदमे में वांछित आरोपी आजाद पुत्र इस्माईल, निवासी बभनौली डाड़ी टोला, थाना कप्तानगंज को गिरफ्तार किया है। कप्तानगंज में सोशल मीडिया पर अफवाह और अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार।