मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, दी शुभकामनाएं
मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह की पुत्री के विवाह समारोह के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह एवं पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान दोनों ने विधायक अनंत कुमार सिंह से मुलाकात कर पुत्री के विवाह की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही नवदंपती के सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।
Jamui, Jamui | Nov 25, 2026