🔳उमंग कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को पोषण, एनीमिया एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
🔳कटनी - प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी में उमंग कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग के नेतृत्व एवं उमंग प्रभारी डॉ. राजकुमार के मार्गदर्शन में आयोजित संगोष्ठी में विद्यार्थियों को पोषण, एनीमिया, योग, व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला चिकित्सालय से उपस्थित श्रीमती कशिश बत्रा, श्रीमती माधुरी शिवहरे एवं श्रीमती माधुरी तिवारी ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने पोषण, एनीमिया से बचाव, नियमित शारीरिक गतिविधियों, व्यायाम और योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को मनहित ऐप के उपयोग के बारे में भी बताया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य ही जीवन का संरक्षक है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। मानसिक तनाव से बचने और जीवन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग, प्राणायाम तथा पौष्टिक आहार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
श्रीमती कशिश बत्रा ने छात्राओं को कैल्शियम एवं विटामिन बी-12 सहित आवश्यक पोषक तत्वों के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार जरूरी है। विद्यार्थियों को बाहर के जंक फूड से बचकर घर के बने पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देनी चाहिए।
संगोष्ठी में डॉ. राजकुमार, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. जयप्रकाश अवस्थी, डॉ. अंकिता खंडेलवाल एवं डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजकुमार ने आभार व्यक्त किया।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
61 views | Katni, Madhya Pradesh | Oct 14, 2026