महक के नाम निर्विरोध जीत, गुप्तकाशी कॉलेज में एबीवीपी का परचम!!
रूद्रप्रयाग जिले के स्वर्गीय गंगाधर प्रसाद मैठाणी राजकीय महाविद्यालय विद्यापीठ (गुप्तकाशी) में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की प्रत्याशी महक रावत निर्विरोध छात्रसंघ अध्यक्ष निर्वाचित हुईं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से महाविद्यालय परिसर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष महक रावत को छात्र-छात्राओं एवं समर्थकों ने बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। निर्वाचन के बाद महाविद्यालय परिसर में समर्थकों ने खुशी जताई।
महक रावत ने कहा कि उनके कार्यकाल में छात्रहित सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा। वह महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने तथा विद्यार्थियों की विभिन्न आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष उठाने के लिए कार्य करेंगी।
एबीवीपी ने महक रावत के निर्विरोध निर्वाचन को छात्रहितों के प्रति विद्यार्थियों के विश्वास का परिणाम बताया। संगठन कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में महक रावत विद्यार्थियों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगी।