कड़ाके की ठंड और बारिश भी नहीं डिगा पाई आंदोलनकारियों के हौसले ✊🌧️
PHC ऊखीमठ के उच्चीकरण की मांग को लेकर 13वें दिन भी धरना जारी
ऊखीमठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग को लेकर आंदोलन लगातार 13वें दिन भी जारी रहा। झमाझम बारिश और कड़ाके की ठंड के बावजूद आंदोलनकारी धरना स्थल पर डटे रहे।
बारिश के बीच बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया और सरकार से पीएचसी के उच्चीकरण की मांग पूरी करने की आवाज बुलंद की।
आंदोलन को पूर्व विधायक मनोज रावत समेत जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया। आंदोलनकारियों का कहना है कि ऊखीमठ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पीएचसी का उच्चीकरण बेहद जरूरी है।
संघर्ष समिति और व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा कि शासन स्तर से जल्द ठोस निर्णय और शासनादेश जारी नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
बारिश में भी जारी रहा संघर्ष, PHC उच्चीकरण की मांग पर 13वें दिन भी डटे आंदोलनकारी।
#ऊखीमठ #PHCउच्चीकरण #रुद्रप्रयाग #उत्तराखंड #स्वास्थ्य_सेवा #आंदोलन