कुंडा: डड़ौली का पुरवा गांव के वांछित अभियुक्त अमित पटेल पर ₹10,000 का इनाम घोषित
प्रतापगढ़ के थाना मानिकपुर क्षेत्र में 22 जून 2026 से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त अमित पटेल पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। गुरुवार शाम 5 बजे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गांव में दबिश देने के साथ लाउडस्पीकर से उद्घोषणा भी कराई है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।