सिकंंदराबाद: नगर की दादरी गेट पुलिस चौकी के पास से पुलिस ने फर्जी दरोगा को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
दादरी गेट पुलिस चौकी के पास पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आईकार्ड, यूपी पुलिस की वर्दी भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि अारोपी पर गैर जनपदों के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई मामले दर्ज हैं। आरोपी चैकिंग के नाम पर पुलिस का आईकार्ड व पुलिस की वर्दी दिखाकर लोगों से धोखाधडी़ कर मोबाईल व अन्य सामान लेकर फरार हो जाता था।