पाटी: पाटी विकासखंड के करौली में 18 दिवसीय बैसी का हुआ आयोजन
Pati, Champawat | Jul 31, 2024 चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के करौली में 32 वर्षों के बाद 18 दिन की वैसी का आयोजन शुरू हो गया है। 18 दिवसीय इस देव कार्य में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र के लोग सुख शांति और खुशहाली के लिए प्रतिदिन विधि विधान से रात्रि जागरण का आयोजन कर रहे हैं। 32 वर्षों तक वैसी ना हो पाने के कारण इस बार ग्रामीणों की सहमति के बाद देव कार्य शुरू किया गया है।