रानीगंज: फतनपुर थाना परिसर में बारिश का पानी घुसा, पुलिसकर्मियों को हुई परेशानी
प्रतापगढ़ जनपद के लगातार हो रही बारिश के चलते फतनपुर थाना परिसर में पानी भर गया। परिसर में जलभराव होने से पुलिसकर्मियों और फरियादियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना परिसर में कई जगह पानी जमा होने से कामकाज भी प्रभावित हुआ। थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने गुरुवार की शाम 4:30 बजे बताया कि बारिश अधिक होने के कारण परिसर में पानी भर गया है।