मुरैना नगर: मुरैना में आबकारी अधिकारियों और शराब ठेकेदार के बीच बातचीत का ऑडियो-वीडियो वायरल, आबकारी विभाग पर उठे सवाल
आबकारी अधिकारियों और एक शराब ठेकेदार के बीच हुई बातचीत का ऑडियो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, आबकारी विभाग में रिश्वत के आरोपों से मचा हड़कंप।मुरैना जिले के आबकारी विभाग में कथित रिश्वतखोरी के आरोपों के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। शराब दुकानों पर माल की आपूर्ति और कथित हफ्ता वसूली को लेकर आबकारी अधिकारियों का वीडियो वायरल हुआ है।