बबेरू: बबेरू सीएचसी में नसबंदी शिविर का आयोजन, 8 महिलाओं का सफल ऑपरेशन हुआ
Baberu, Banda | Nov 13, 2026 बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू मे शुक्रवार को महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बबेरू ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से कुल 11 महिलाओं ने नसबंदी के लिए पंजीकरण कराया था। ऑपरेशन से पहले सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 8 महिलाएं ऑपरेशन जांच में सही पाई गई जिसमें से डॉक्टर देव तिवारी के द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया।