मड़ावरा: मछली चोरी रोकने पर चौकीदार के साथ हुई मारपीट, थाने में दिया शिकायती पत्र
गिरार थाना क्षेत्र के धौरीसागर में शनिवार की देर रात्रि तालाब की रखवाली कर रहे चौकीदार के साथ कथित मछली चोरों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि चोरी से मछली पकड़ने से रोकने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे चौकीदार घायल हो गया। पीड़ित ने गिरार थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।