चार्ज लेते ही एक्शन मोड में कलेक्टर कुंदन कुमार, सफाई को लेकर अधिकारियों को फटकार
कांकेर। 2014 बैच के IAS अधिकारी और कांकेर के नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार पदभार संभालते ही एक्शन मोड में नजर आए। शुक्रवार सुबह उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों और दूध नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया।
इस दौरान कई जगह गंदगी मिलने पर उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को फटकार लगाई और शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए शहर को साफ-सुथरा बनाने के निर्देश दिए हैं।
.
.
#thelivenews #newsupdate #chhattisgarh #reels
Kanker, Kanker | Aug 21, 2026