हरिद्वार: सर्वानंद घाट पर संतों ने PM और CM के नाम खून से लिखा पत्र, तीर्थ स्थलों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की
हरिद्वार के सर्वानंद घाट पर आज संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम खून से पत्र लिखा और उनसे हिंदू तीर्थ स्थलों पर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान डासना पीठाधीश्वर व महामंडलेश्वर स्वामी यति नरसिंहानंद गिरी समेत कई साधु संत मौजूद रहे। संतो मद्रास हाई कोर्ट के आदेश का हवाला भी दिया।