कोटर: जिले में 14 से 28 जनवरी तक आनंद उत्सव मनाया जाएगा, आनंद उत्सव हेतु पर्यवेक्षण समिति गठित
Kotar, Satna | Jan 13, 2026 मध्यप्रदेश शासन आनंद विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 28 जनवरी 2026 के बीच आनंद उत्सव 2025 आयोजित किया जायेगा। विभिन्न स्तरों पर आनंद उत्सव के आयोजन की रूपरेखा निर्धारित करने तथा कार्यक्रमों के पर्यवेक्षणों हेतु कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर रहेंगे।